
न्यूज दस्तक 24 (एजेंसी)
कटघोरा// दिनांक 17/08/2026 दिन सोमवार को बी.एस.सी. सी प्रथम सेमेस्टर (बायो + मैथ्स) का दीक्षारम्भ समारोह, महाविद्यालय के कक्ष क्रमांक 11 में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ श्री शैलेन्द्र सिंह ओट्टी, (सहायक प्राध्यापक, रसायन शास्त्र) द्वारा सभी फैकल्टीज के परिचय से हुआ। तत्पश्चात् महाविद्यालय का परिचय सभी नवआगंतुक छात्र-छात्राओं को प्रदान किया गया
और साथ ही महाविद्यालय में उपलब्ध संकायों (स्नातक व स्नातकोत्तर) के विषय में बताया गया। महाविद्यालय के सुविधाओं के बारे में व क्रीड़ा विभाग के विषय में व उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी संबंधित अधिकारियों द्वारा – डॉ. प्रेम नारायण वर्मा व श्रीमती राजकुमारी मरकाम द्वारा दिया गया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए NEP-2020 के संबंध मे समस्त जानकारी सुश्री प्रतिमा कँवर, (सहायक प्राध्यापक, वनस्पति शास्त्र) द्वारा दिया गया। कार्यक्रम को श्री नूतन पाल कुर्रे (सहायक प्राध्यापक, प्राणी शास्त्र) व डॉ. यशवंत जायसवाल, (सहायक प्राध्यापक,गणित) द्वारा भी संबोधित किया गया- प्राध्यापक एवं महाविद्यालय मे अनुशासन व परीक्षा विषयक (NEP 2020 पर आधारित) जानकारी छात्र-छात्राओं को प्रदान किया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन श्री शैलेन्द्र सिंह ओट्टी, सहायक प्राध्यापक, रसायन शास्त्र द्वारा किया गया। इस दीक्षारम्भ समारोह मे सभी प्राध्यापक, कर्मचारी गण (क्रांति कुमार दीवान, मनहरण श्याम, संजना साहू) एवं BSc 1st सेमेस्टर के सभी छात्र छात्राएं उपस्थित थे।




