Welcome to News Dastak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to News Dastak 24
https://newsdastak24.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़रायगढ़

खरसिया : चोढ़ा पंचायत में सजा सेवा, स्वास्थ्य और पोषण का संगम

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में महिलाओं-किशोरियों की स्वास्थ्य जांच, गोद भराई और विविध जागरूकता गतिविधियां

न्यूज दस्तक 24 की खास रिपोर्ट 

खरसिया/रायगढ़ 05.10.2026। खरसिया विकासखंड अंतर्गत चोढ़ा पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र चोढ़ा फिटिंग पारा, नवाडीह चोढ़ा, चोढ़ा रामभांठा, एवं चोढ़ा दर्रा भांठा में सेक्टर फरकानारा, परियोजना खरसिया के तत्वावधान में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, मातृ एवं शिशु देखभाल तथा महिला एवं किशोरी स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता गतिविधियों के साथ सामुदायिक सहभागिता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीडीसी श्रीमती बिन्देश्वरी राठिया, पंच श्रीमती पिंकी यादव, उपसरपंच श्रीमती लता राज जुलाहा, श्री संजय कुमार राठिया सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। महिला एवं बाल विकास विभाग खरसिया की ओर से सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती लक्ष्मी पटेल, खरसिया परियोजना के कार्यान्वयन सहयोग अधिकारी  नरेन्द्र कश्यप सहित चोढ़ा पंचायत के सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका, मितानिन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।

मां सरस्वती, छत्तीसगढ़ महतारी और गांधी जी को किया नमन

कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित अतिथियों एवं सदस्यों के स्वागत के साथ हुई। मां सरस्वती, छत्तीसगढ़ महतारी एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद अतिथियों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मान किया गया।

महिलाओं और किशोरियों की स्वास्थ्य जांच

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। एनएम श्रीमती इग्नेशिया मिंज द्वारा स्वास्थ्य जांच करते हुए विशेष रूप से एचबी कम होने की स्थिति में खान-पान एवं स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों की जानकारी दी गई।

सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती लक्ष्मी पटेल ने पोषण, स्वास्थ्य तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए महिलाओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार अपनाने की समझाइश दी।

मातृ वंदना योजना और पोषण पर दी जानकारी

 

कार्यन्वयन सहयोग अधिकारी  नरेन्द्र कश्यप ने पोषण एवं मातृ वंदना योजना के संबंध में जानकारी दी तथा पात्र हितग्राहियों के मातृ वंदना योजना के आवेदन फार्म भी भरवाए गए। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती राधिका चौहान ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए साफ-सफाई को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।

हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं को विशेष जानकारी

मितानिन श्रीमती मघन बाई सारथी, एमटी श्री ओमकार पटेल एवं एनएम श्रीमती इग्नेशिया मिंज ने हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की पहचान, प्रसव पूर्व देखभाल, ऊपरी आहार एवं मातृ स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। गर्भवती महिलाओं को समय पर जांच कराने और स्वास्थ्य संबंधी लापरवाही नहीं बरतने के लिए जागरूक किया गया।

गोद भराई और नेवता भोज ने बढ़ाई कार्यक्रम की रौनक

 

कार्यक्रम के दौरान गोद भराई की रस्म भी संपन्न कराई गई। इसके साथ ही उपस्थित हितग्राहियों एवं ग्रामीणों के लिए नेवता भोज का आयोजन किया गया। अतिथियों द्वारा फल दान एवं खिलौना दान कर आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के पोषण एवं सीखने के माहौल को बेहतर बनाने का संदेश दिया गया।

खेलकूद के साथ लोक संस्कृति की झलक

कार्यक्रम में महतारी वंदन एवं मातृ वंदना योजना के हितग्राही माताओं तथा किशोरी बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक विभिन्न खेल गतिविधियों में हिस्सा लिया। रस्सी खींच, मटकी फोड़ एवं पजल रनिंग जैसी प्रतियोगिताओं के साथ सुवा नृत्य ने कार्यक्रम में स्थानीय संस्कृति की मनमोहक झलक प्रस्तुत की।

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं मितानिनों के योगदान को सम्मानित किया गया। श्रीमती मोंगरा राठिया सहित सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने हितग्राहियों को खेलकूद एवं विभिन्न गतिविधियों में शामिल कराने में सक्रिय सहयोग दिया।

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम ने एक ही मंच पर स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, मातृ सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और बाल विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों को जोड़ते हुए ग्रामीण समुदाय में जागरूकता और सहभागिता का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!