Welcome to News Dastak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to News Dastak 24
https://newsdastak24.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifकोरबाछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़

कटघोरा में सेवा सेतु शिविर में मिले 89 आवेदन, सभी का मौके पर निराकरण

न्यूज दस्तक 24 (एजेंसी) 

कोरबा, 05 अक्टूबर 2026/

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सोमवार को नगर पालिका परिषद कटघोरा के कार्यालय परिसर में सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न शासकीय सेवाओं से संबंधित कुल 89 आवेदन प्राप्त हुए। इन सभी का शिविर में ही निराकरण किया गया।

शिविर में राशन कार्ड तथा जन्म, विवाह और मृत्यु प्रमाण पत्र वितरित किए गए। दिव्यांगजन, पेंशन, वृद्धावस्था, सामाजिक सुरक्षा, राष्ट्रीय परिवार सहायता, कृषि, श्रम, विद्युत, पीएम स्वनिधि, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, सोलर एनर्जी और आधार सेवा से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल ने सेवा सेतु शिविर की सराहना की। उन्होंने नागरिकों से ऐसे शिविरों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और शासन की सेवाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष श्री राज जायसवाल, पार्षद श्री अजय गर्ग, श्री हरीश यादव, श्री आत्मा नारायण पटेल, श्री पीयूष गर्ग, श्री अनुराग दुलानी, श्री लखखु देवांगन सहित पार्षदगण उपस्थित रहे। तहसीलदार श्री सूर्य प्रकाश केशकर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री मुद्रिका प्रसाद तिवारी, उप अभियंता श्री अनिल कुमार राम, श्री फराज खान, श्री शांतिलाल मिरी, श्री पीयूष साहू, श्री ओमप्रकाश भारद्वाज सहित अधिकारी-कर्मचारी और आम नागरिक भी शिविर में शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!