Welcome to News Dastak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to News Dastak 24
E-Paperhttps://newsdastak24.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifकोरबाक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़

कटघोरा : तुमान के पास कार-बाइक की जोरदार भिड़ंत, बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त — दो लोग घायल

 

न्यूज दस्तक 24 की खास रिपोर्ट 

कटघोरा। कटघोरा थाना क्षेत्र के तुमान के पास खोडरी पंचायत मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम करीब 7:30 बजे कार और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार के सामने वाले हिस्से में भी नुकसान हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार में सवार युवक कोरबा की ओर जा रहे थे, इसी दौरान खोडरी पंचायत मुख्य मार्ग पर सामने से आ रही बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों को शरीर के कई हिस्सों में चोटें आने की जानकारी सामने आई है। दोनों युवक जटगा-अमलीकुंड क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

 

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। दुर्घटना में बाइक को काफी नुकसान पहुंचने के कारण उसका पंजीयन नंबर स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा है। वहीं दुर्घटनाग्रस्त कार का नंबर CG 12 AZ 6501 बताया गया है।

 

घटना की सूचना पुलिस सहायता नंबर 112 को दे दी गई है। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद दुर्घटना के कारणों, घायलों की स्थिति और पूरे घटनाक्रम की आगे जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

फिलहाल हादसे में घायल दोनों बाइक सवारों की स्थिति तथा उन्हें उपचार के लिए कहां ले जाया गया है, इसकी विस्तृत जानकारी पुलिस कार्रवाई के बाद स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!