Welcome to News Dastak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to News Dastak 24
क्राइमगौरेला पेंड्रा मरवाहीछत्तीसगढ़

GPM : अवैध महुआ शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 6 लीटर हाथ भट्ठी शराब जब्त*

 

न्यूज दस्तक 24 (एजेंसी)

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 19 अगस्त 2026/कलेक्टर श्री विजय दयाराम के निर्देश एवं प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती सीमा गुप्ता के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, धारण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी विभाग की टीम ने पुराना गौरेला में दबिश देकर एक व्यक्ति के आधिपत्य से 6 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब बरामद की। कार्रवाई में प्रकरण कायम कर आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। उक्त कार्रवाई में वृत्त पेंड्रा के प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक दीपक सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक हरिकिशन पटेल एवं आरक्षक इंद्रभान राठौर का योगदान रहा। जिला प्रशासन एवं आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन, धारण एवं विक्रय के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!