Welcome to News Dastak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to News Dastak 24
https://newsdastak24.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifकोरबाक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़

कटघोरा थाना के सामने जोरदार भिड़ंत, घायलों के लिए देवदूत बना थाना स्टाफ

नाक से तेज रक्तस्राव के बीच पुलिस ने दिखाई तत्परता, थाना प्रभारी की अगुवाई में अपनी गाड़ी से घायलों को पहुंचाया अस्पताल

 

न्यूज दस्तक 24 (एजेंसी) 

कटघोरा। कोरबा जिले के कटघोरा थाना के सामने गुरुवार को दो वाहनों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक सहित एक सवारी घायल हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक घायल के नाक से तेज रक्तस्राव होने लगा और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार कटघोरा चौक की ओर से आ रही CG 12 G 6066 और हीरो स्प्लेंडर क्रमांक CG 12 V 9045 के बीच थाना के सामने जोरदार टक्कर हुई। हादसे की आवाज और घटना की जानकारी मिलते ही कटघोरा थाना प्रभारी की अगुवाई में थाना स्टाफ तत्काल मौके पर पहुंचा और घायलों की स्थिति संभाली।

 

घायलों की हालत को देखते हुए पुलिस ने किसी तरह की देरी नहीं की। थाना प्रभारी और पुलिस स्टाफ ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए अपनी पुलिस वाहन से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार शुरू कराया गया। समय पर अस्पताल पहुंचाए जाने से घायलों को आवश्यक चिकित्सा सहायता मिल सकी।

 

दुर्घटना के दौरान पुलिस की इस तत्परता और मानवीय पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की। लोगों का कहना है कि थाना प्रभारी की सक्रियता और पुलिस स्टाफ की तत्काल कार्रवाई ने मुश्किल समय में पुलिस की संवेदनशील भूमिका को सामने रखा।

 

सड़क हादसे में पुलिस की ऐसी त्वरित मदद न केवल कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी को दर्शाती है, बल्कि मानवीय जीवन की सुरक्षा के प्रति पुलिस की संवेदनशीलता का भी उदाहरण पेश करती है।

 

फिलहाल पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!