Welcome to News Dastak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to News Dastak 24
https://newsdastak24.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifकोरबाछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़

गणेश चतुर्थी पर जनपद उपाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जाखड़ ने क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं

भगवान श्री गणेश से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना, विध्नहर्ता के चरणों में किया वंदन

पोड़ी उपरोड़ा// गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के उपाध्यक्ष श्री प्रकाश चन्द्र जाखड़ ने समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश का श्रद्धापूर्वक वंदन करते हुए क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

जनपद उपाध्यक्ष श्री जाखड़ ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भगवान श्री गणेश विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता हैं। गणेश चतुर्थी का पर्व हमें श्रद्धा, आस्था, एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है। उन्होंने कामना की कि भगवान श्री गणेश की कृपा से पोड़ी उपरोड़ा क्षेत्र सहित समस्त क्षेत्रवासियों के जीवन से सभी विघ्न-बाधाएं दूर हों और प्रत्येक परिवार में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहे।

उन्होंने कहा कि गणेश उत्सव केवल धार्मिक आस्था का पर्व ही नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का भी अवसर है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से गणेश उत्सव को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाने तथा पर्व के दौरान आपसी सौहार्द और सामाजिक समरसता बनाए रखने की अपील की।

श्री प्रकाश चन्द्र जाखड़ ने भगवान श्री गणेश के चरणों में वंदन करते हुए पोड़ी उपरोड़ा क्षेत्र की निरंतर प्रगति, क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-शांति और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

“गणपति बप्पा मोरया” के जयघोष से गूंजा शुभकामना संदेश

जनपद उपाध्यक्ष ने कहा कि विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की कृपा सभी पर बनी रहे और हर घर में खुशियों का दीप जले। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों को गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!