GPM : रेत एवं मिट्टी के अवैध परिवहन में संलिप्त 4 ट्रैक्टर वाहन जब्त*

न्यूज दस्तक 24 (एजेंसी)
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 21 अगस्त 2026/ जिले में खनिजों के अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विभागीय अमले ने रेत एवं मिट्टी (ईंट) के अवैध परिवहन करते पाए जाने पर 4 ट्रैक्टर वाहनों को जब्त किया है। खनिज विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिलपहरी क्षेत्र में रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर 3 ट्रैक्टर वाहनों तथा ज्योतिपुर तिराहा में मिट्टी (ईंट) का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर 1 ट्रैक्टर वाहन को जब्त किया गया। 
जब्त किए गए वाहनों में से 3 ट्रैक्टर वाहनों को थाना अमरपुर तथा 1 ट्रैक्टर वाहन को नगर सैनिक परिसर में सुरक्षित रखा गया है। अवैध खनिज परिवहन के इन प्रकरणों में संबंधित वाहन मालिकों के विरुद्ध खान एवं खनिज अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में खनि निरीक्षक श्री सुजीत कंवर, श्री शिवकुमार लहरे, श्री सतीश साहू एवं सैनिक श्री साहिब गनी शामिल रहे। खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।




