Welcome to News Dastak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to News Dastak 24
E-Paperhttps://newsdastak24.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़सक्ती

सक्ती : गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुले, जिला प्रशासन अलर्ट मोड में

कलेक्टर ने जिले के तटीय क्षेत्र, घाट और पुलों पर सुरक्षा बढ़ाने और लगातार निगरानी रखने दिए निर्देश आम नागरिको से भी नदी, पुल एवं तेज बहाव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से न जाने की गई अपील

 

न्यूज दस्तक 24 की खास रिपोर्ट 

        सक्ती 26 सितंबर 2026। गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खोले जाने और लगातार हो रही बारिश के मद्देनजर कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिले के सभी नागरिको से सतर्कता बरतने की अपील की है। कलेक्टर ने जिले के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार सी इ ओ, सी एम ओ व अन्य सभी संबंधित अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने और सभी आवश्यक सावधानियां बरते जाने के निर्देश दिए हैं। जिससे जिले में किसी भी प्रकार से जान माल की नुकसान ना हो। कलेक्टर ने जिले के घाट और पुलों पर सुरक्षा बढ़ाने और लगातार निगरानी रखने के निर्देश भी दिए है। कलेक्टर द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों से लगातार फीडबैक लिया जा रहा हैं तथा जिले में सुरक्षा की दृष्टि से नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने राजस्व, पुलिस, जल संसाधन, नगर सेना सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को जिले की नदियों, घाटो, बैराज आदि के जलस्तर एवं तटीय क्षेत्रों की स्थिति पर सतत निगरानी रखने तथा आवश्यक संसाधन एवं बचाव उपकरण तैयार रखने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने निर्देश दिए है कि पुल पर पानी का बहाव आवागमन के लिए जोखिमपूर्ण होने की स्थिति में तत्काल यातायात नियंत्रित किया जाए तथा आवश्यकतानुसार आवागमन रोका जाए। ऐसे स्थानों पर सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने जलभराव वाले आबादी क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने तथा मुनादी के माध्यम से ग्रामीणों को आवश्यक जागरूकता व सावधानियों की जानकारी देने के निर्देश दिए है। । कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की है कि नदी, पुल एवं तेज बहाव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से न जाएं तथा तेज बहाव वाले पानी में सेल्फी या वीडियो बनाने का जोखिम न उठाएं। प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। किसी भी आकस्मिक अथवा आपात स्थिति की जानकारी तत्काल जिला प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि समय पर आवश्यक राहत एवं बचाव कार्रवाई की जा सके।

 

बता दे कि वर्तमान में जिले में स्थिति सामान्य है। प्रशासन द्वारा एहतियात के तौर पर जिले के तटीय क्षेत्रों, पुल-पुलियों एवं जलस्तर की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!