Welcome to News Dastak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to News Dastak 24
https://newsdastak24.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifकोरबाछत्तीसगढ़

जन्मदिन पर मिले स्नेह से अभिभूत हुए जनपद उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जाखड़, शुभचिंतकों का जताया आभार

प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से बधाई देने वाले सभी लोगों को कहा—आपका स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल

पोड़ी उपरोड़ा। जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री प्रकाश चंद्र जाखड़ ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से शुभकामनाएं, बधाई और आशीर्वाद देने वाले सभी लोगों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।

 

श्री जाखड़ ने कहा कि जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों, मित्रों, शुभचिंतकों एवं विभिन्न माध्यमों से जुड़े लोगों द्वारा जिस आत्मीयता और स्नेह के साथ उन्हें बधाई दी गई, उससे वे अभिभूत हैं। उन्होंने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि लोगों का प्यार, विश्वास और आशीर्वाद ही उनके लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है।

 

उन्होंने सोशल मीडिया, फोन कॉल, संदेशों तथा व्यक्तिगत रूप से मिलकर शुभकामनाएं देने वाले प्रत्येक व्यक्ति का विशेष रूप से आभार जताया। श्री जाखड़ ने कहा कि वे भविष्य में भी क्षेत्र और समाज के हित में पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे।

 

उन्होंने कहा, “मेरे जन्मदिवस पर प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से शुभकामनाएं देने वाले प्रत्येक व्यक्ति का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। आप सभी का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद मेरे लिए अमूल्य है।”

 

जनपद उपाध्यक्ष के इस आभार संदेश के साथ उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में भी उत्साह देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!