
न्यूज दस्तक 24 (एजेंसी)
कोरबा। डोंगरतराई, कोटेश्वर, नगोई एवं बरतराई क्षेत्र में आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के भूमि पूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में जिला पंचायत कोरबा के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से संवाद कर विकास कार्यों की जानकारी ली और ग्रामीणों को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए क्षेत्र की आवश्यकताओं और विकास से जुड़े विषयों से अवगत कराया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना प्राथमिकता है। सड़क, नाली, सामुदायिक भवन सहित आवश्यक विकास कार्यों से गांवों में सुविधाओं का विस्तार होगा और ग्रामीणों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष माधुरी देवी, सरपंच नंद किशोर, विजय पाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।




