Welcome to News Dastak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to News Dastak 24
क्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

*रायपुर : शुष्क दिवस पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *मध्यप्रदेश की महंगी शराब सहित अवैध मदिरा बरामद, 03 प्रकरण दर्ज*

 

न्यूज दस्तक 24 (एजेंसी)

रायपुर, 05 सितंबर 2026। कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुष्क दिवस के दौरान अवैध शराब के परिवहन एवं बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर आबकारी विभाग, जिला रायपुर द्वारा सघन अभियान चलाया गया। अभियान के तहत विभाग की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 03 प्रकरण कायम किए तथा बड़ी मात्रा में अवैध मदिरा जब्त की।

पहली कार्रवाई पाजी द पिंड ढाबा में की गई। यहां आरोपी ईशु पाल भसीन के आधिपत्य से होंडा WR-V कार में रखी विदेशी मदिरा बरामद की गई। इसमें विभिन्न ब्रांड की कुल 08 बोतल विदेशी मदिरा व्हिस्की जब्त की गई। बरामद मदिरा की कुल मात्रा 06 लीटर, कीमत 15,856 रुपये तथा वाहन की अनुमानित कीमत 6.50 लाख रुपये है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की गैर-जमानती धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

 

दूसरी कार्रवाई थाना खम्हारडीह अंतर्गत की गई, जहां आरोपी राजू मलिक के कब्जे से 21 पाव देशी मदिरा मसाला तथा 02 बोतल बीयर बरामद की गई। कुल 5.08 बल्क लीटर मदिरा की कीमत 2,580 रुपये आंकी गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की गैर-जमानती धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की गई।

 

इसी क्रम में ग्राम सोनबेरी, थाना मंदिर हसौद क्षेत्र में आरोपी राहुल जांगड़े के आधिपत्य से 21 पाव रोमियो मसाला बरामद किया गया। कुल 3.78 बल्क लीटर मदिरा की कीमत 2,100 रुपये है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार शुष्क दिवस के दौरान अवैध मदिरा के परिवहन, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा सतत निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है।

 

यह कार्रवाई उपायुक्त आबकारी श्री प्रवीण वर्मा के मार्गदर्शन पर सहायक जिला आबकारी अधिकारियों श्री अल्ताफ खान, श्री आशीष सिंह एवं श्री वैभव मित्तल तथा आबकारी उपनिरीक्षक श्री विक्रम सिंह एवं श्री राहुल सिंह द्वारा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!