Welcome to News Dastak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to News Dastak 24
कोरबाक्राइमछत्तीसगढ़

पोड़ी उपरोड़ा//बरबसपुर में तालाब में डूबने से बुजुर्ग की मौत, गांव में पसरा मातम सुबह तालाब में पानी के भीतर मिला 75 वर्षीय बुजुर्ग का शव, मौत के कारणों की जांच का इंतजार

 

कोरबा//पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बरबसपुर में तालाब में डूबने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत की दुखद खबर सामने आई है। बुजुर्ग का शव तालाब में मिलने के बाद गांव में शोक का माहौल व्याप्त है ।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कार्तिक राम यादव (लगभग 75 वर्ष) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि 2 सितंबर 2026, बुधवार की शाम वह किसी आवश्यक कार्य से गांव में ही गए हुए थे। इसके बाद उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
बताया जा रहा है कि अगली सुबह ग्रामीणों ने बरबसपुर स्थित तालाब में कार्तिक राम यादव को पानी के भीतर डूबा हुआ मृत अवस्था में देखा। तालाब में शव दिखाई देने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी जानकारी आसपास के लोगों और परिजनों को दी।
घटना को लेकर कई सवाल
बुजुर्ग तालाब तक किन परिस्थितियों में पहुंचे और तालाब में डूबने की घटना कैसे हुई, इसे लेकर अभी कई सवाल बने हुए हैं। फिलहाल इसे एक दुखद दुर्घटना के रूप में देखा जा रहा है, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद ही हो सकेगा।
मामले की सूचना पुलिस चौकी जटगा को दिए जाने की बात कही जा रही है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस टीम के मौके पर नहीं पहुंचने की जानकारी सामने आई थी।
पुलिस जांच के बाद खुलेगा मौत का राज
आखिर कार्तिक राम यादव बुधवार शाम कहां और किस कार्य से गए थे?
वे तालाब तक कैसे पहुंचे?
तालाब में डूबने की घटना कब और किन परिस्थितियों में हुई?
क्या यह महज एक दुर्घटना थी।
इन सभी सवालों का जवाब पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल बरबसपुर गांव में बुजुर्ग की असामयिक मौत के बाद शोक और मातम का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!