Welcome to News Dastak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to News Dastak 24
कोरबाछत्तीसगढ़

पोड़ी उपरोड़ा : रक्षाबंधन पर्व पर जनपद उपाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जाखड़ ने दी क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है रक्षाबंधन : प्रकाश चन्द्र जाखड़

 

 

न्यूज दस्तक 24 (एजेंसी)

पोड़ी उपरोड़ा। पावन पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष श्री प्रकाश चन्द्र जाखड़ जी ने क्षेत्रवासियों सहित समस्त भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

अपने शुभकामना संदेश में श्री जाखड़ ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह, विश्वास और समर्पण का पवित्र पर्व है। यह पर्व रिश्तों की अनमोल डोर को और मजबूत करने के साथ-साथ परिवार एवं समाज में प्रेम, भाईचारे और सौहार्द की भावना को बढ़ावा देता है।

उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए तथा भाई-बहन के रिश्तों में हमेशा प्रेम और विश्वास बना रहे।

जनपद उपाध्यक्ष श्री प्रकाश चन्द्र जाखड़ जी ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में खुशियों की सौगात लेकर आए और क्षेत्र में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहे।

उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों को पुनः रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!