Welcome to News Dastak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to News Dastak 24
https://newsdastak24.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifगौरेला पेंड्रा मरवाहीछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़

स्वच्छता सिर्फ सफाई कार्य नहीं, बल्कि अपने शहर और आने वाली पीढ़ी के प्रति जिम्मेदारी का भाव है – हर्ष छाबरिया 

11 वर्षों से पेण्ड्रा में दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश, 13 सितंबर से फिर शुरू हुआ महाअभियान मुक्तिधाम, खेल मैदान, तालाब सहित शहर के 6 प्रमुख स्थानों की कराते हैं सफाई हर्ष छाबरिया की पहल बनी जनअभियान की पहचान, शहरवासी स्नेह से कहते हैं ‘स्वच्छता दूत’

पेण्ड्रा / स्वच्छता केवल सफाई करने का कार्य नहीं, बल्कि अपने शहर और आने वाली पीढ़ी के प्रति जिम्मेदारी का भाव है। इसी भावना के साथ विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष हर्ष छाबरिया के नेतृत्व में पेण्ड्रा में विगत 11 वर्षों से निरंतर चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान एक बार फिर 13 सितंबर, रविवार से व्यापक रूप में दुर्गा सरोवर से प्रारंभ किया गया। 

बता दें कि स्वच्छता अभियान चलाकर मुक्तिधाम, खेल मैदान, तालाब सहित पेण्ड्रा शहर के 6 प्रमुख स्थानों की सफाई कराने से हर्ष छाबरिया की पहचान जिले में ‘स्वच्छता दूत’ के रूप में बन गई है। इस वर्ष भी शुरू किए गए अभियान के तहत नगर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य केवल गंदगी हटाना नहीं, बल्कि समाज में यह चेतना विकसित करना है कि, सार्वजनिक स्थान भी उतने ही हमारे हैं, जितना हमारा अपना घर।

 

इस अभियान के सूत्रधार एवं विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष हर्ष छाबरिया पिछले 11 वर्षों से स्वच्छता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उनके समर्पण और निरंतर प्रयासों से प्रेरित होकर नगरवासी उन्हें स्नेहपूर्वक ‘स्वच्छता दूत’ के नाम से भी संबोधित करते हैं।

 

हर्ष छाबरिया ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता को केवल किसी अभियान तक सीमित न रखें, बल्कि इसे अपना नैतिक दायित्व बनाएं। प्रत्येक व्यक्ति अपने घर के साथ आसपास और सार्वजनिक स्थानों को भी स्वच्छ रखने का संकल्प ले, तभी हमारा शहर वास्तव में स्वच्छ और सुंदर बन सकेगा।

 

उन्होंने युवाओं से विशेष आग्रह करते हुए कहा कि आज हमें स्वयं से यह सवाल पूछना होगा कि आने वाली पीढ़ी के लिए हम क्या छोड़कर जा रहे हैं—गंदगी और कूड़े के ढेर या एक स्वच्छ और सुंदर शहर ? उन्होंने कहा कि बदलाव की सबसे बड़ी ताकत युवा हैं और यदि युवा स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी बना लें तो समाज में बड़ा परिवर्तन संभव है।

 

पेण्ड्रा केवल एक नगर नहीं, बल्कि नर्मदांचल की महत्वपूर्ण भूमि है। यहां देश और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु, पर्यटक एवं आगंतुक आते हैं। ऐसे में इस क्षेत्र का स्वच्छ और सुंदर होना केवल नगरवासियों की सुविधा का विषय नहीं, बल्कि पूरे नर्मदांचल के सम्मान और गौरव से जुड़ा विषय है।

 

पेण्ड्रा की 11 वर्षों की यह स्वच्छता यात्रा अब एक नए संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है—स्वच्छ पेण्ड्रा, सुंदर पेण्ड्रा और जागरूक पेण्ड्रा।

 

इस अभियान को जनभागीदारी का रूप देने के लिए रविवार को स्वच्छता वॉलंटियर्स, विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं सहित समाज के प्रमुख लोगों ने सहभागिता की और दुर्गा सरोवर से खरपतवार, गाजर घास, कटीली झाड़ियों की साफ सफाई अभियान शुरू कर सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता कार्य प्रारंभ किया। इस अभियान में प्रमुख रूप से हर्ष छाबरिया (जिला अध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद), सागर पटेल (विभाग संयोजक), प्रकाश साहू (जिला मंत्री), प्रिया त्रिवेदी (विभाग सह संयोजिका), निखिल परिहार (जिला सह मंत्री), विनय पांडे (जिला सहसंयोजक, बजरंग दल), नवीन विश्वकर्मा (जिला सुरक्षा प्रमुख), देवांश तिवारी (जिला विद्यार्थी प्रमुख), कंचन मिश्रा, शनि पटेल, रूपेश साहू, आदित्य सोनी, वीरेंद्र मिश्रा, वीरेंद्र पंजाबी, रोहित अग्रवाल इत्यादि ने श्रमदान किया।

 

 

पेण्ड्रा के 6 प्रमुख स्थानों का 11 वर्षों से कराया जा रहा है सफाई 

 

उल्लेखनीय है कि हर्ष छाबरिया के द्वारा पेण्ड्रा के 6 प्रमुख स्थानों में दुर्गा सरोवर, मल्टी परपज हायर सेकेंडरी स्कूल का विशाल खेल मैदान, विद्या नगर कालोनी, नया बस स्टैंड मुक्तिधाम, इंदिरा उद्यान के समीप मुक्तिधाम, ग्राम देवता हरदेव बाबा चौरा परिसर पर सफाई कार्य लगातार 11 वर्षों से कराया जाता है। उपरोक्त स्थानों के अलावा विगत वर्ष उनके द्वारा जनपद पंचायत पेण्ड्रा परिसर एवं ब्रह्मचारी तालाब पुराना गौरेला का भी सफाई कराया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!