Welcome to News Dastak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to News Dastak 24
E-Paperhttps://newsdastak24.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifकोरबाछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़

कटघोरा : ढेलवाडीह में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश, स्वच्छता दीदियों का हुआ सम्मान

गांधी जयंती पर कचरा छंटाई शेड और साप्ताहिक बाजार की सफाई, पौधरोपण भी किया गया

 

न्यूज दस्तक 24 (एजेंसी) 

कोरबा, 02 अक्टूबर 2026/
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गांधी जयंती पर जनपद पंचायत कटघोरा की ग्राम पंचायत ढेलवाडीह में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026’ के तहत स्वच्छता श्रमदान, पौधरोपण और स्वच्छाग्रहियों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों और ग्रामीणों ने कचरा छंटाई शेड तथा साप्ताहिक बाजार में श्रमदान कर साफ-सफाई की और पौधरोपण किया। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती झूल बाई कंवर एवं अन्य अतिथियों ने स्वच्छता दीदियों को श्रीफल, साड़ी और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत कटघोरा के पूर्व उपाध्यक्ष श्री गोविंद सिंह कंवर, जनपद सदस्य श्री भागवत साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के.के. श्रीवास, सरपंच श्रीमती कौशिल्या कंवर, कार्यक्रम अधिकारी श्री योगेश चंद्रा, सहायक विकास विस्तार अधिकारी श्री आर.के. शिवालय एवं श्री शिवशंकर मरकाम, एनआरएलएम क्षेत्रीय समन्वयक श्री कमलकांत कश्यप, पंचायत सचिव श्री पवन गुप्ता, उपसरपंच श्री मुकेश सिंह तथा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के ब्लॉक समन्वयक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!