
न्यूज दस्तक 24 की खास रिपोर्ट
रायपुर// जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन ने राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया है। ग्राम टीला में बाढ़ के बीच फंसे 24 लोगों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर प्रशासनिक अमला लगातार मौके पर सक्रिय है। रेस्क्यू एवं राहत कार्य की निगरानी के लिए जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार विश्वरंजन, अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह, एसडीएम श्री रवि सिंह सहित राजस्व विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही।
प्रशासन की तत्परता से बाढ़ में फंसे लोगों को समय रहते सुरक्षित निकाला गया। प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।




