Welcome to News Dastak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to News Dastak 24
https://newsdastak24.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमगौरेला पेंड्रा मरवाहीछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़

GPM  :  सीएम हेल्पलाइन एवं ग्रामीणों की शिकायत पर खनिज विभाग की त्वरित कार्रवाई

अवैध रेत परिवहन करते 5 ट्रैक्टर वाहन जब्त, कोटमी चौकी में सुरक्षित रखे गए

 

खास रिपोर्ट  न्यूज दस्तक 24 

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 20 सितंबर 2026/ जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सीएम हेल्पलाइन एवं ग्रामीणों से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए खनिज विभाग की टीम ने कोलबिर्रा क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन करते हुए 5 ट्रैक्टर वाहनों को जब्त किया है।खनिज विभाग द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए सभी 5 ट्रैक्टर वाहनों को कोटमी चौकी में सुरक्षित रखा गया है। संबंधित वाहन मालिकों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों की गुणवत्तापूर्ण जांच कर समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

निर्देशों के अनुरूप खनिज विभाग द्वारा अवैध खनन एवं परिवहन से संबंधित शिकायतों पर निरंतर निगरानी रखते हुए कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में सहायक खनि अधिकारी श्री आदित्य मानकर एवं खनिज विभाग के स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!