Welcome to News Dastak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to News Dastak 24
https://newsdastak24.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमगौरेला पेंड्रा मरवाहीछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़

GPM : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग की त्वरित कार्रवाई

अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त 4 ट्रैक्टर और 1 हाईवा वाहन जप्त

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 12 सितंबर 2026/ जिले में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए विभागीय अमले ने रेत, मिट्टी (ईंट) एवं गिट्टी के अवैध परिवहन में संलिप्त 4 ट्रैक्टर एवं 1 हाईवा वाहन जप्त किया है। खनिज विभाग के अनुसार सिवनी से रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त 2 ट्रैक्टर, मजगवां से 1 ट्रैक्टर, पड़वनिया से मिट्टी (ईंट) के अवैध परिवहन में 1 ट्रैक्टर तथा पकरिया से गिट्टी के अवैध परिवहन में संलिप्त 1 हाईवा वाहन जप्त किया गया। जप्त वाहनों में से 2 ट्रैक्टरों को सिवनी चौकी तथा 2 ट्रैक्टर एवं 1 हाईवा वाहन को अमरपुर पुलिस लाइन में सुरक्षित रखा गया है। जप्त वाहनों के मालिकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर श्री विजय दयाराम के ने अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों की गुणवत्तापूर्ण जांच कर समयबद्ध एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इन्हीं निर्देशों के अनुरूप खनिज विभाग द्वारा शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। जिले में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!