Welcome to News Dastak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to News Dastak 24
छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर : 25 अगस्त को आयोजित होगा ‘स्नेह के डोर, विष्णु भैया मोर’ कार्यक्रम* *कलेक्टर ने इंडोर स्टेडियम में तैयारियों का लिया जायजा*

 

 

न्यूज दस्तक 24 (एजेंसी)

रायपुर, 24 अगस्त 2026। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने 25 अगस्त को आयोजित होने वाले ‘स्नेह के डोर, विष्णु भैया मोर’ कार्यक्रम के पूर्व आज बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचकर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।

 

कलेक्टर डॉ. सिंह ने स्टेडियम परिसर में मंच, बैठक व्यवस्था, पेयजल, सुरक्षा, पार्किंग एवं प्रवेश व्यवस्था सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम में आने वाले सभी जवानों एवं उनके परिवारों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं समय पर और सुव्यवस्थित रूप से पूर्ण की जाएं।

 

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम शासन की एक महत्वपूर्ण पहल है, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

 

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!