Welcome to News Dastak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to News Dastak 24
कोरबाक्राइमछत्तीसगढ़

कोरबा : डेम में छलांग लगाने वाले रंजीत यादव का शव तीसरे दिन बरामद 15 अगस्त को दोस्तों के साथ घूमने आया था युवक, नदी पार करने की जिद बनी हादसे की वजह

 

न्यूज दस्तक 24 (एजेंसी)

कोरबा/बांगो। जिले के चैतमा गोपालपुर निवासी रंजीत यादव की डेम में डूबने से मौत हो गई। रंजीत यादव 15 अगस्त को अपने चार दोस्तों के साथ डेम घूमने आया था। इसी दौरान नदी पार कर निकल जाने की जिद में उसने डेम के पानी में छलांग लगा दी। तैराकी में अच्छा होने के बावजूद वह तेज बहाव और गहराई के कारण पानी से बाहर नहीं निकल सका और डूब गया।

घटना के बाद से ही रंजीत की तलाश लगातार की जा रही थी। परिजनों, स्थानीय लोगों और संबंधित टीमों द्वारा काफी प्रयास किए गए। दो दिन तक चले खोज अभियान के बाद 17 अगस्त को रंजीत यादव का शव बरामद कर लिया गया। शव मिलने की खबर से परिजनों और गांव में शोक का माहौल है।

मौके पर पहुंचे अधिकारी, पंचनामा की कार्रवाई शुरू

घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार, बांगो पुलिस तथा डेम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया की जा रही है।

एक जिद ने छीन ली जिंदगी

स्थानीय लोगों के अनुसार रंजीत गांव में अच्छा तैराक माना जाता था। शायद इसी आत्मविश्वास के चलते उसने पानी में छलांग लगाने का जोखिम उठाया, लेकिन डेम की गहराई और पानी की परिस्थितियां उसके लिए जानलेवा साबित हुईं। यह घटना एक बार फिर बताती है कि डेम, नदी और गहरे जलाशयों में तैराकी या स्टंट करना कितना खतरनाक हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!