Welcome to News Dastak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to News Dastak 24
E-Paperhttps://newsdastak24.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़रायपुर

रायपुर : राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने तिल्दा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

 

न्यूज दस्तक 24 (एजेंसी) 

रायपुर, 27 सितंबर 2026/ माननीय कैबिनेट मंत्री, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन श्री टंकराम वर्मा जी ने आज तहसील तिल्दा के बाढ़ प्रभावित ग्राम लखना एवं बलौदीखुर्द का निरीक्षण किया।

मंत्री श्री वर्मा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों के ठहरने हेतु बनाए गए अस्थायी आवास, भोजन एवं स्वास्थ्य व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।

 

मंत्री श्री वर्मा ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। आवास, स्वच्छ पेयजल, भोजन एवं चिकित्सा सुविधा की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन प्रभावितों के साथ खड़ा है और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

 

इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!